आम का स्वाद बढ़ाएगा आपके खाने का जायका, बढ़ा देगा आपकी भूख
.png)
अमृत विचार। इन दिनों फलो के राजा का दिन आ गया है और बाज़ारो में कच्चे आम का दिखना भी शुरू हो गया है। सब्जी मंडी में अमिया आ गई है। वहीं बात करें अगर कच्चे आम की तो इसका इस्तेमाल लोग अपने खाने में करते ही है। जैसे करेले में, भिंडी की सब्जी में कच्चा आम पड़ने से इसका स्वाग दोगुना हो जाता है। लेकिन कच्चे आम की चटनी के तो क्या कहने जी हां, कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी लोगो में काफी पॉपुलर है।
कच्चे आम की चटनी का इस्तेमाल लोग ज्यादातर अपने खाने के समय करते है। लेकिन कच्चे आम से खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद ही कुछ और होता है। इसके स्वाद के आगे हर चीज फिकी लगने लगती है। और आज हम इसी आम की चटनी के स्वाद को आप तक पहुचायेंगे। आपको बतायेंगे आम की चटनी आखिर बनती कैसे है ?
कच्चे आम की चटनी वैसे तो बहुत आसान होती है पर कई बार ये आसान होने पर भी लोग उसे उतने अच्छे से नहीं बना पाते। इसकी एक प्रक्रिया होती है जिसे आपको फॉलो करना होता है।
एक कच्चे आम का मीडियम साइज लें। इसे अच्छे से धोने के बाद छील लें। और इसे काटकर गुठली निकल लें अमिया को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। कच्चे आम की चटनी का स्वाद सिलबट्टे पर पीसने से आता है। लेकिन शहरों में इसे मिक्सी में पीस लेते हैं।
तो अगर आप मिक्सी का इस्तेमाल करते है तो इसमें दो से 4 टुकड़े आम के डालें। इसमें नमक कुटी हुई या लाल मिर्च करीब 2 डाल दें। इसके बाद इसमें पुदीना के 2-3 पत्ते डालें। इससे चटनी में स्वाद बढ़ जायेगा। चटनी में 2 चम्मच सौंफ डालें और फिर इन सबको मिक्सी में पीस लें।
इसे पीसने के बाद इसमें गुड़ मिला दें। आप इसे स्वादानुसार डाल सकते है। अगर खट्टी चटनी खानी है तो गुड़ कम रखें। मीठी चटनी खानी है तो गुड़ को बढ़ा लें। एक बात का ध्यान रखें की चटनी में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। गुड़ से चटनी में चीजे पानी छोड़ती है।
ध्यान रहे की पानी न होने से चटनी को एकदम महीन पिसे। और फिर आम की खट्टी-मीठी चटनी तैयार है इसे आप कई हफ्तों के लिए फ्रिज में स्टोर कर रख सकते है। इसे आप रोटी, पराठे और नास्ते के साथ खा सकते है।
ये भी पढ़े : आलू आपकी स्किन का हीरो, डार्क सर्कल, पिग्मेंटेशन को करेगा दूर