CM शिवराज सिंह का तंज, कहा- ‘देख रहा है बिनोद’, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे

CM शिवराज सिंह का तंज, कहा- ‘देख रहा है बिनोद’, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत तेज होती जा रही है। कमलनाथ के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने …

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान पर सियासत तेज होती जा रही है। कमलनाथ के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि देख रहा है बिनोद, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बेहद लोकप्रिय हो रहे वेबसीरिज पंचायत के ‘देख रहा है बिनोद’ के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘देख रहा है बिनोद’, ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे है! पंचायत वेबसीरिज का ये डायलॉग इन दिनों बेहद लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स काफी शेयर किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत वेब सीरिज के डायलॉग से कांग्रेस और कमलनाथ पर निशाना साधा है। इससे पहले कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जिन लोगों का आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी हो।

जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो खुद को देशभक्त बताने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी देशभक्ति आजादी के संघर्ष में सभी ने देखी है। कमलनाथ ने कहा कि आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी से जूझ रहा है और ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।

बता दें आजादी के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाना है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Video: बच्चे ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल को बनाया माइक, फिर की सरकारी स्कूल की बदहाली की धाकड़ रिपोर्टिंग