लखनऊ: आज होगा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आगमन, लोकभवन में चुनाव को लेकर होगी बैठक

लखनऊ: आज होगा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आगमन, लोकभवन में चुनाव को लेकर होगी बैठक

लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रचार अभियान के लिए आज यानि शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। वह 2 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, अपना दल (एस) के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष …

लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपने प्रचार अभियान के लिए आज यानि शुक्रवार को लखनऊ आएंगी। वह 2 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, अपना दल (एस) के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता व मंत्री डॉ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

यहां उनके ठहरने की व्यवस्था बटलर पैलेस कालोनी स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाऊस की गई है। सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रिभोज में द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहेंगे।

लखनऊ प्रवास के दौरान द्रौपदी मुर्मू राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायकों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद करेंगी।

इसके बाद द्रौपदी मुर्मू राजग उम्मीदवार के रूप में भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायकों के साथ शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में समर्थन के लिए सम्पर्क करेंगी। जहां राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा होगी।

पढ़ें-लखनऊ : सीएम योगी के रात्रिभोज में द्रौपदी मुर्मू मांगेगीं समर्थन, जानें किन नेताओं से करेंगी मुलाकात

ताजा समाचार

बहराइच: ग्रामीण मजदूरों के लिए संजीवनी है मनरेगा योजना- बीडीओ
Stock Market: शुल्क से जुड़े घटनाक्रमों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन 5 लाख 30 हजार से अधिक प्रवासियों को अस्थायी कानूनी दर्जा से करेगा वंचित 
कपिल सिब्बल ने निर्वाचन आयोग को बताया ‘निष्क्रिय’ और ‘विफल संस्था’, कहा- एक बड़े वर्ग को इस पर भरोसा नहीं
लखीमपुर खीरी में गेहूं खरीद के नए निर्देश, निर्धारित से अधिक स्टॉक मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारी होंगे जिम्मेदार
बदायूं में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता