कानपुर: युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा, संत मिश्रा महामंत्री और मनीष त्रिपाठी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

कानपुर: युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा, संत मिश्रा महामंत्री और मनीष त्रिपाठी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। कानपुर से संत मिश्रा को प्रदेश महामंत्री, मनीष त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अंबुज व राजेश चंदेल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा की संस्तुति के बाद मंडल के प्रदेश युवा प्रभारी राजीव आनन्द, प्रदेश …

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। कानपुर से संत मिश्रा को प्रदेश महामंत्री, मनीष त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अंबुज व राजेश चंदेल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा की संस्तुति के बाद मंडल के प्रदेश युवा प्रभारी राजीव आनन्द, प्रदेश युवा चेयरमैन मानव महाजन, प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, प्रदेश युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा कि राजू छाबड़ा को कोषाध्यक्ष गाजियाबाद का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 20 उपाध्यक्ष, पांच संयुक्त महामंत्री, 20 मंत्री, 16 संगठन मंत्री को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि प्रदेश युवा व्यापार मंडल को पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रियता व प्रभावशाली बनाने के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश के जिलों से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें-PFI ने अपने सदस्यों को घृणा अपराध, हत्याओं के लिए उकसाने की साजिश रची थी: महाराष्ट्र एटीएस