अयोध्या: मानक अनुसार मध्यान्ह भोजन न दिये जाने पर प्रधानाध्यापिका निलम्बित
अमृत विचार, अयोध्या। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डीहवा पांडेय का पुरवा में मंगलवार को मिड डे मील में बच्चों के चावल- नमक खाने के मामले का डीएम नीतिश कुमार ने संज्ञान लिया है। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन को मानक के अनुसार न दिए जाने पर प्रधानाध्यापिका एकता यादव को तत्काल प्रभाव …
अमृत विचार, अयोध्या। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डीहवा पांडेय का पुरवा में मंगलवार को मिड डे मील में बच्चों के चावल- नमक खाने के मामले का डीएम नीतिश कुमार ने संज्ञान लिया है।
मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन को मानक के अनुसार न दिए जाने पर प्रधानाध्यापिका एकता यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। सहायक अध्यापिका गायत्री देवी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रधान अनिल सिंह को नोटिस जारी करते हुए डीपीआरओ को जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह भी निर्देश दिए है कि सभी प्राथमिक विद्यालयों से मध्यान्ह भोजन वितरण की रिपोर्ट प्राप्त करें तथा समय-समय पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों को टाट पटिका व किताबों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। यह भी देखा जाय जिन विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का मानक के अनुसार वितरण नही किया जा रहा है उन पर तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढ़ें.. अयोध्या के सभी चौराहों पर लगेगी महापुरुषों की प्रतिमा