मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, मानव तस्करी मामले में दो साल कैद की सजा बरकरार

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब की पटियाला सेशन कोर्ट ने गायक को 2018 में मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसे उन्होंने चुनौती दी थी। अब गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब की पटियाला कोर्ट ने …
नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को पंजाब पुलिस ने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब की पटियाला सेशन कोर्ट ने गायक को 2018 में मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसे उन्होंने चुनौती दी थी। अब गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी की दो साल की सजा को बरकरार रखा है। सिंगर पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजा।
बताया जा रहा है कि सिंगर को गिरफ्तार करके मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। फिर वहां से जेल भेजा जाएगा। इस मामले में सुनवाई के दौरान पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और फिर सजा सुना दी। यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है।
क्या है दलेर मेंहदी मानव तस्करी केस?
बॉलीवुड और पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी के खिलाफ ये केस 15 साल पुराना है। पहली बार साल 2003 में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। बताया जाता है कि उनपर 30 से अधिक मामले मानव तस्करी से जुड़े हैं। 15 साल की सुनवाई के बाद साल 2018 में पटियाला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें दो साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें : ‘कॉकटेल’ को खास फिल्म मानती है दीपिका पादुकोण, कहा- मेरे करियर में बहुत कुछ बदल दिया