भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, पारा 44 डिग्री के करीब: मौसम विभाग

भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, पारा 44 डिग्री के करीब: मौसम विभाग

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को शुक्रवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आज यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के समय में गरज-चमक और लगभग 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार …

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को शुक्रवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आज यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के समय में गरज-चमक और लगभग 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार जताये हैं।

शुक्रवार को सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार को सफदरजंग मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई,जो इस साल के मौसम में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसी के साथ मौसम विभाग ने राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने का अनुमान जताया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा,“ अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है। बाद में हालांकि इसमें दो से चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई आठ