बरेली: क्यारा और फतेहगंज में नलकूप हुआ खराब

बरेली: क्यारा और फतेहगंज में नलकूप हुआ खराब

अमृत विचार, बरेली। सिंचाई विभाग के नलकूप खंड के अधिकारियों ने बुधवार को क्यारा और फतेहगंज में खराब हुए नलकूपों का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने अधिशासी अभियंता को सौंपी है। जल्द ही उक्त नलकूपों की मरम्मत कराई जाएगी। जनपद में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर नहर के स्थान पर नलकूपों से सिंचाई होती …

अमृत विचार, बरेली। सिंचाई विभाग के नलकूप खंड के अधिकारियों ने बुधवार को क्यारा और फतेहगंज में खराब हुए नलकूपों का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने अधिशासी अभियंता को सौंपी है। जल्द ही उक्त नलकूपों की मरम्मत कराई जाएगी। जनपद में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर नहर के स्थान पर नलकूपों से सिंचाई होती है। इसमें आंवला तहसील में तो नहर की व्यवस्था ही नहीं है। इसलिए सिंचाई विभाग नलकूप खंड लगातार नलकूपों की स्थिति सुधारने में लगा रहता है।

गत दिवस क्यारा और फतेहगंज का नलकूप खराब हो गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने नलकूप खंड अधिकारियों से की। बुधवार को सहायक अभियंता पंकज सिसोदिया अधीनस्थों के साथ दोनों नलकूपों को देखने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने तकनीकी टीम के साथ दोनों नलकूपों को देखा। मोटर फुंकने के कारण एक नलकूप बंद था, वहीं दूसरे में अन्य खराबी बताई जा गई। दोनों नलकूपों को ठीक कराने के लिए सहायक अभियंता ने अपनी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद, उचित समाधान के दिए निर्देश