बरेली: कुतुबखाना पुल नहीं बनाने को लेकर कैंट विधायक से मिली पंजाबी महासभा

अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पुल बनने से यातायात व्यवस्था तो सुधर जाएगी, लेकिन हजारों व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो जाएगा। दुकानों में कार्यरत कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। केवल यातायात सुधारने और जनप्रतिनिधियों की जिद पूरी करने को हजारों लोगों को प्रभावित करना ठीक नहीं है। इसलिए कुतुबखाना पुल नहीं बनना चाहिए। यह बात पंजाबी महासभा …
अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पुल बनने से यातायात व्यवस्था तो सुधर जाएगी, लेकिन हजारों व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो जाएगा। दुकानों में कार्यरत कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। केवल यातायात सुधारने और जनप्रतिनिधियों की जिद पूरी करने को हजारों लोगों को प्रभावित करना ठीक नहीं है। इसलिए कुतुबखाना पुल नहीं बनना चाहिए। यह बात पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल से कही।
उन्होंने कहा कि कोतवाली से कुतुबखाना के बीच का व्यापार पंजाबी मार्केट के नाम से मशहूर है। यहां ज्यादातर पंजाबी समाज के लोग ही कपड़ों के व्यापार से जुड़े हैं। यहां पर दवा, मशीनरी, बर्तन, घड़ियों का भी कारोबार है। पंजाबी महासभा ने पुल के औचित्य पर भी सवाल उठाए। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शासन में इस मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता करुंगा। पुल से होने वाली परेशानियों से अफसरों को अवगत कराऊंगा। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री देवराज चंडोक, प्रिंस सोढ़ी, भूपेंद्र सिंह भूपी, अमरजीत सिंह, गुरबचन सिंह, शिवम, आनंद ठाकुर, राहुल ,अर्पित अग्रवाल, विनय अरोरा, अंकित भाटिया, राजू कोहली आदि रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: गोशाला में सफाई और सुव्यविस्थत गोवंश देख मंत्रियों ने की तारीफ