कासगंज: होली को लेकर बदली बाजार की यातायात व्यवस्था, भारी वाहन और ई- रिक्शा पर प्रतिबंध

कासगंज: होली को लेकर बदली बाजार की यातायात व्यवस्था, भारी वाहन और ई- रिक्शा पर प्रतिबंध
demo image

कासगंज, अमृत विचार: होली पर्व लोगों को समस्या न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी की है। बाजार में यातायात व्यवस्था दो दिनों तक बदली रहेगी। 13 से 14 मार्च तक डायवर्जन कर सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि समस्या न हो।

जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देशित किया है। होली के दिन रमजान माह का दूसरा जुमा भी है। बाज़ार मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पर सदर कोतवाली पुलिस ने रोडमैप में भी तैयार कर लिया है। 13 और 14 को बाजार में भारी वाहन और ई-रिक्शा बंद रहेंगे। लोगों को पैदल ही प्रवेश मिलेगा। चारों गेटों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। जिन पर पुलिस तैनात रहेगी, जिससे होली और रमजान के त्योहार पर बाजार में आने जाने वाले लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

होली पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था दो दिन तक बदली रहेगी। जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा मुख्य बाजार में चार पहिया वाहन और ई रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। शहर के चारों गेटों पर बैरिकेडिंग रहेंगी- लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी।

ये भी पढ़ें- कासगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार