बहराइच: सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर निकाली जागरूकता रैली, लोगों ने लिया संकल्प

बहराइच: सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर निकाली जागरूकता रैली, लोगों ने लिया संकल्प

बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए सभी शहर में संचालित सब्जी दुकानदारों को कपड़े का बैग वितरित किया। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। संगठन …

बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए सभी शहर में संचालित सब्जी दुकानदारों को कपड़े का बैग वितरित किया। साथ ही जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। संगठन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एकता जायसवाल व जिलाध्यक्ष मंजू निगम की अगुवाई में शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद के डिगिहा चौराहे से अस्पातल चौराहा होते हुए छोटी बाजार में लगे सब्जी के ठेले पर कपड़े के लगभग 300 बैग वितरित कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाया गया।

अभियान में आरएसएस के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी हम घर से कोई सामान ,सब्जी खरीदने निकले तो हाथ में थैला लेकर अवश्य निकले प्लास्टिक के थैलों का बिल्कुल प्रयोग न करें। इससे पर्यावरण को नुक्सान पहुंचता है और धरती ऊसर होती है।

प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एकता जायसवाल ने कहा कि यह अभियान अनवरत एक सप्ताह चलेगा जिसके तहत नगर के प्रत्येक चौराहे पर जागरूकता अभियान चलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय,प्रदेश महामंत्री संजय सिंह , जिलाध्यक्ष मंजू निगम, जिला महामंत्री सुष्मिता वर्मा, जिला मंत्री मुन्नी देवी, वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य रोहित वर्मा,जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख अनिल कुमार वर्मा,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख रजनीश शुक्ल,धन्नजय तिवारी, रमेश जायसवाल,सत्येन्द्र निगम वरिष्ठ ट्रस्टी सदस्य बजरंगबली पाठक ,संजीव निषाद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

पढ़ें-बहराइच: प्रतिसार निरीक्षक बने पुलिस क्षेत्राधिकारी, हरदोई में मिली तैनाती