हल्द्वानी: भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पांच दिन से लापता
हल्द्वानी, अमृत विचार। बद्रीपुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेश गौड़ (44) पांच दिनों से लापता हैं। अपने स्तर पर खोजबीन के बाद थके-हारे परिजनों ने पुलिस से उन्हें खोजने की मांग की है। रविवार को सुरेश के बड़े भाई एमबी इंटर कॉलेज के शिक्षक अशोक गौड़ ने पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बद्रीपुरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुरेश गौड़ (44) पांच दिनों से लापता हैं। अपने स्तर पर खोजबीन के बाद थके-हारे परिजनों ने पुलिस से उन्हें खोजने की मांग की है। रविवार को सुरेश के बड़े भाई एमबी इंटर कॉलेज के शिक्षक अशोक गौड़ ने पुलिस को गुमशुदगी की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुरेश 28 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। पिछले चार दिन से परिजन उनकी खोजबीन में लगे हैं। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मदद ली गई। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी गुमशुदगी की सूचना प्रसारित की गई। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चला।
अशोक ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में लिखित सूचना दी है। सुरेश की गुमशुदगी से परिजन काफी चितिंत हैं। उन्होंने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की मांग की है।