देवरिया: देवरहवा बाबा आश्रम की भूमि पर उगाया जाएगा चारा, झांसी से पहुंचे वैज्ञानिक

देवरिया: देवरहवा बाबा आश्रम की भूमि पर उगाया जाएगा चारा, झांसी से पहुंचे वैज्ञानिक

देवरिया, अमृत विचार। देवरहवा बाबा आश्रम की 133 हेक्टेयर भूमि पर चारागाह बनाया जाएगा। इससे जनपद के गौशालाओं और इलाके के पशुओं को साल भर चारा मिल सकेगा। इसके लिए भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसन्धान संस्थान झांसी के प्रधान वैज्ञानिक संजय कुमार सिंह आश्रम पहुंचे और भूमि का निरीक्षण कर मिट्टी सैम्पल लिए। यहां की …

देवरिया, अमृत विचार। देवरहवा बाबा आश्रम की 133 हेक्टेयर भूमि पर चारागाह बनाया जाएगा। इससे जनपद के गौशालाओं और इलाके के पशुओं को साल भर चारा मिल सकेगा। इसके लिए भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसन्धान संस्थान झांसी के प्रधान वैज्ञानिक संजय कुमार सिंह आश्रम पहुंचे और भूमि का निरीक्षण कर मिट्टी सैम्पल लिए। यहां की जमीन पर साल के तीन से चार महीने तक बाढ़ का पानी भरा रहता है इसलिए यहां की मिट्टी पर शोध कर पता लगाया जाएगा कि यहां चारे की कौन सी फसल को उगाया जाए।

प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के निर्देश पर पहुंचे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि देवरहवा बाबा आश्रम की जमीन को ग्रास लैंड के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की मिट्टी का सैंपल ले लिया है और शोध के बाद ही पता चल पाएगा कि चारे की कौन सी फसल यहां लगाई जाए ताकी साल भर पशुओं को चारा मिलता रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि बाढ़ की समस्या का भी स्थाई समाधान निकालने की हमारी कोशिश है।

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : भाई से फोन पर बात कर चिल्लाती रही महिला, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखायी सक्रियता
लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर