मानसी घोष बनी इंडियन आइडल 15 की विनर, एक्टर्स के बिहेवियर पर बोलीं - सब बहुत प्रोफेशन...

मानसी घोष बनी इंडियन आइडल 15 की विनर, एक्टर्स के बिहेवियर पर बोलीं - सब बहुत प्रोफेशन...

नई दिल्ली: इंडियन आइडल के पंद्रहवे सीजन का फिनाले हो चुका है। इस सीजन में मानसी घोष ने बाजी मारी है और वो इस सीजन की विनर बन गई हैं। इंडियन आइडल इस सीजन में मानसी घोष का सफर काफी शानदार रहा। अपनी गायकी और मीठी सी आवाज से उन्होंने जजेस का दिल तो जीता ही, लेकिन साथ ही पब्लिक का भी ढ़ेर सारा प्यार भी हासिल किया और अब वो देश की 15 वीं इंडियन आइडल बन गईं हैं। 
 
इस सीजन को श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल डडलानी ने जज किया है। वहीं आदित्य नारायण इस सीजन के होस्ट रहे। पहले शो का फिनाले 30 मार्च को होने वाला था, लेकिन बाद में इसकी डेट को बदल गई और शो को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया। 
 
कौन हैं मानसी घोष?
 
मानसी पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वह अभी 24 साल की हैं। अपने यूनिक स्टाइल के लिए वो शो में काफी चर्चित रही। सुरों से दिल जीतने वाली मानसी अपनी एनर्जेटिक और सोलफुल परफॉर्मेंस के लिए भी मशहूर हैं। दर्शक इनकी आवाज को बेहद पसंद करते हैं। 
 
क्या बोली मानसी
 
मानसी घोष ने कहा कि उनकी ये जर्नी बहुत सुंदर और मैजिकल थी। इस दौरान उन्हें बहुत कुछ नया सीखने और समझने को मिला। उन्होंने कहा कि शो पर मौजूद सभी लोग काफी सपोर्टिव थे। जजेज ने सभी कंटेस्टेंट को भरपूर सपोर्ट किया। सेट पर आने वाले सभी एक्टर एक्ट्रेसेस से भी प्रोफेशल रवैया सीखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि कैमरा ऑन होते ही सब लोग प्रोफेशनली बिहेव करते थे लेकिन ऑफ कैमरा सब लोग एक दूसरे के साथ बहुत इंजॉय करते थे और मजे से बातचीत करते थे।
 
आगे की प्लानिंग
 
इस बातचीत में मनासी घोष ने बताया कि आशा भौंसले, सुनिधि चौहान, लता मंगेशकर, सोनू निगम और शकीरा उनके फेवरेट सिंगर्स हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लिस्ट और भी ज्यादा लंबी है। शो में जीत हासिल करने के बाद मानसी घोष ने कहा कि वो संगीत की दुनिया में काफी कुछ करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा बहुत सारे गाना गाने की है, जिसमें वो इंडिपेंडेंट म्यूजिक भी कंपोज करना चाहती हैं। अपने एल्बम भी बनाकर रिलीज करना चाहती हैं। 
 

ताजा समाचार