Youtube से कितना पैसा कमाती है सीमा हैदर, खुद किया खुलासा 

Youtube से कितना पैसा कमाती है सीमा हैदर, खुद किया खुलासा 

अमृत विचार। पाकिस्तानी से भागकर आयी सीमा हैदर इनदिनों अपने माँ बनने से सुर्खियों में है। वह ऑनलाइन गेमिंग के जरिये नोएडा के सचिन से मिली और उनके प्यार में पड़कर वह भारत उनसे मिलने आ गयी। जिसके बाद वह पाकिस्तान वापस नहीं गयी। और अब वो यही भारत में रखकर अपने बच्चो के साथ सचिन के घर पर रह रही है। जबकि उनकी यात्रा 2023 में शुरू हुई थी। नेपाल से चलकर वो अपने चार बच्चो के साथ भारत आ गयी। भारत में कई लोगों ने इन दोनों को सराहा तो कइयों ने इनके खिलाफ विरोध भी किया। भारत में उनकी काफी लोकप्रियता है। और वो अब यूट्यूब चैनल चला रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि वो इससे कितनी कमाई कर रही है ? सीमा आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। और अब उन्होंने ये खुलासा किया है कि वो यूट्यूब के जरिये काफी अच्छी कमाई कर रही है। 

आपको बता दें कि क्रिएटर्स यूट्यूब से कमाई करते है ये अब कमाई का एक बढ़िया जरिया बन गया है। खुद सीमा हैदर ने  एक चैनल में दिए अपने इंटरव्यू के दौरान  कमाई का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी यूट्यूब की पहली कमाई से सबको हैरान कर दिया है। सीमा हैदर ने पहले महीने यूट्यूब की कमाई 45 हजार रु बतायी। और इसके साथ ही जैसे-जैसे वक्त बीता उनका चैनल ग्रो हुआ जिससे वो महीने में 80 हजार से 1 लाख रु तक की कमा रही है। सीमा को ये रेवेन्यू वीडियो पर आये व्यूज, लाइव स्ट्रीमिंग डोनेशन, स्पोंसर्स कंटेंट और ब्रांड प्रमोशन के जरिये मिलता है। उन्होंने बताया कि उनके 6 यूट्यूब चैनल चलते है। जहा पर वो अपने परिवार की बाते शेयर करती हैं। इतना ही नहीं उनका सब्सक्राइबर 17 लाख के आकड़े को पार कर चुका है। 

अपनी कमाई के लिए उन्होंने अब पूरा फोकस यूट्यूब पर कर रही है। वो कहती है कि सचिन को भी नौकरी छोड़ने की सलाह दी है। और यूट्यूब चैनल में ही अपना ध्यान लगाने को कहा है। इससे वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पायेगी। उनकी 5  मिनट की वीडियो पर 1 हजार Views के 25 रुपये मिलते है जबकि Short वीडियो पर 1 लाख Views आने पर 1 डॉलर (80-82 रु) मिलते है।  

 Youtube की मदद से कमाई करना आसान है। लेकिन ऐसा करने के लिए यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होना चाहिए। ऐसा होने की स्थिति में आपकी कमाई अच्छी हो सकती है। लेकिन उसके लिए आपको YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) का हिस्सा होना होता है। इसके लिए आपके चैनल पर 500 सब्सक्राइबर, 3,000 घंटे का वॉचटाइम और शॉर्ट वीडियोज में 3 मिलियन व्यूज होने चाहिए। वॉचटाइम पूरा करने के लिए आपको 365 दिन का समय दिया जाता है। यानी आपको 1 साल के भीतर ये पूरा करना होगा।

आप भी कर सकते है यूट्यूब से कमाई

आज यूट्यूब से कमाई करना बहुत आसान हो गया है। हर कोई यूट्यूब चैनल चला रहा है। और पैसे कमा रहा है। आप भी इससे पैसे कमा सकते है बस आपका चैनल मोनेटाइज होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको इससे मोती कमाई होगी। वहीं आप YPP को ज्वाइन करके YouTube पार्टनर प्रोग्राम से अच्छा पैसा कमा सकते हो। इसके लिए आपके पास 500  Subscriber, 3,000 watch time hoursऔर Short Video में 3 Million views होना जरुरी है  

 

यह भी पढ़ें- यूपी में लहंगे ने मचाया बवाल! ट्रेन की रफ़्तार पर लगा ब्रेक