यूपी में लहंगे ने मचाया बवाल! ट्रेन की रफ़्तार पर लगा ब्रेक 

यूपी में लहंगे ने मचाया बवाल! ट्रेन की रफ़्तार पर लगा ब्रेक 

अमृत विचार। यूपी के कानपुर शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देश की सबसे फास्ट ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस की रफ़्तार पर अचानक ब्रेक लग गया। और इसकी वजह है एक लहगां। जी हां ये घटना तब घटी जब नई-दिल्ली से वन्दे भारत वाराणसी जा रही थी। और उसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 20 मिनट रुकना पड़ा। एकाएक तेज हवा से लहंगा ट्रेन के ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर जा फंसा। जिसकी वजह से ट्रेन को रोकना पड़ा। बता दें कि OHE लाइन के तारों में फसने के कारण तारो में धुआं उठने लगा। 

कंट्रोल रूम को दी गई सुचना 

इस घटना का पता चलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को तुरंत ही रोक दिया। जिसके बाद तत्काल ही कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। और तुरंत ही रेलवे के अधिकारी ने वहा पहुंचकर इस पर फटाफट कार्यवाही की। रेलवे स्टाफ का कहना था कि तेज हवा के कारण लहगा OHE लाइन में जाकर फंस गया था और फिर वह सुलगने लगा। अगर अधिकारी समय पर कार्यवाही नहीं करते तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। रेलवे इलेक्ट्रिक स्टॉफ की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद लहंगे को OHE तारो से हटाया गया। उसके बाद इसकी जांच की गई। इस प्रक्रिया को करने में पूरे 20 मिनट का वक्त लग गया। और ये पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया गया की ट्रेन में अब किसी प्रकार की बाधा नहीं है। इस समस्या को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को दुबारा रवाना किया गया। 


सोशल मीडिया पर Trend किया लहंगा 

वहीं अब सोशल मीडिया पर इस लहंगे के बड़े चर्चे हो रहे है। इस लहंगे की वजह से वन्दे भारत को रोकना पड़ा। यूजर्स सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ाने लगे। तरह-तरह के कंमेंट करने लगे। यहां तक की एक यूजर्स ने इसे लंहगे की पावर तक बता डाला। जिसने वन्दे भारत ट्रेन को भी झुका दिया। कुछ यूजर्स ने तो इसे यूपी-बिहार के लहंगे का जलवा बताया तो वहीं कई यूजर्स इस लहंगे को अपने अंदाज़ में शेयर कर इसका मजाक उड़ा रहे है।  

 

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2025 : जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा! दर्शन के लिए करना होगा ये काम, जाने पूरी प्रक्रिया