कानपुर में पत्नी और महिला मित्र ने संबंध बनाने से किया मना...किशोर पर निगाहें टेढ़ी, सुनसान जगह ले जाकर किया कुकर्म, हत्या की
बरेली में मिली फरार अज्जू की लोकेशन, बार-बार बदल रहा जगह

कानपुर, अमृत विचार। अरौल थानाक्षेत्र के मकनपुर में 13 वर्षीय किशोर की हत्या की घटना में पुलिस को दूसरे फरार आरोपी की लोकेशन बरेली के पास मिली है। वह हर घंटे लोकेशन बदल रहा है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगी हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों में एक की पत्नी और दूसरे की महिला मित्र संबंध बनाने के लिए मना कर रही थीं। इसी कारण कुकर्म की साजिश रची।
मकनपुर में प्रॉपर्टी डीलर का 13 वर्षीय सबसे छोटा पुत्र बुधवार शाम जिम गया था। एडीसीपी पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी के अनुसार मकनपुर निवासी नजर अली उर्फ हुसैनी और उसके दोस्त प्रधान के भांजे अजहर अली उर्फ अज्जू ने किशोर को एक महिला मित्र से संबंध बनाने के बहाने बुलाया।
अज्जू की पत्नी और हुसैनी की महिला मित्र ने एक दूसरे से इस समय दूरी बनाए थीं। किशोर को सुनसान जगह ले जाकर दोनों ने जबरन कुकर्म किया। किशोर ने विरोध करते हुए घर में दोनों की करतूत बताने की बात कही। इस पर दोनों ने किशोर की रस्सी से गला कस दिया। सिर और चेहरे पर ईंट से वार किए।
पेचकस और सरिया से शरीर पर जमकर वार किए। इसके बाद शव कुएं में फेंक दिया। घटना के तीसरे दिन हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के शरीर पर कुल 90 से ज्यादा चोटें और 18 गहरे घाव मिले थे। पुलिस की सर्विलांस टीम लगातार अज्जू की लोकेशन ले रही है। पुलिस ने उसके संपर्क के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एडीसीपी के अनुसार जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।