पीलीभीत: पहले किया साइबेरियन पक्षी का शिकार और फिर पकाने लगे मांस...एक गिरफ्तार, पांच भागे

पीलीभीत: पहले किया साइबेरियन पक्षी का शिकार और फिर पकाने लगे मांस...एक गिरफ्तार, पांच भागे
प्रतीकात्मक फोटो

माधोटांडा, अमृत विचार। शारदा डैम पर कुछ लोगों ने साइबेरियन पक्षियों का शिकार कर लिया। इसके बाद खाने के लिए मांस पकाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि पांच आरोपी भाग गए। 

दरोगा प्रद्युम्न कुमार मंगलवार शाम को पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। रमनगरा में एसएसबी कैंप नगरिया कट के पास पहुंचने पर सूचना मिली कि कुछ लोगों ने साइबेरियन पक्षियों का शिकार किया है। वह मांस पकाने के लिए शारदा डैम पर 13.8 किमी निशान के पास डैम के नीचे महाराजपुर गांव की तरफ सुतिया किनारे मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और पांच आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम ग्राम महाराजपुर निवासी सोहन नुनिया बताया। जबकि महाराजपुर के ही रहने वाले पांच आरोपी इंद्रजीत, रामज्ञा, रामप्रवेश, सुरजीत भाग गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बताया कि वह शारदा डैम से साइबेरियन पक्षियों का शिकार करके लाए थे और उनका मांस खाने के लिए पका रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो साइबेरियन पक्षी का मांस, मांस पकाने से संबंधित उपकरण भी बरामद किए। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: खेत से लौट रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत