आज का राशिफल। 04 मार्च, 2025

आज का राशिफल। 04 मार्च, 2025

मेष

आज आय में वृद्धि होने से काम में मन लगा रहेगा। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। घर में मौजमस्ती का वातावरण रहेगा।

वृष

आज मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। अनचाहे खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता के मार्ग खोल सकती है।

मिथुन

आज छोटे व्यापारियों के लिए दिन काफी अच्छा है। सूझबूझ से मुश्किल डील आसानी से अर्जित कर लेंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी योग्यता का बखूबी लाभ उठायेंगे।

कर्क

आज सभी कार्य समय पर पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि सौंदर्य और रोमांस को लेकर मन में उत्साह कम रहेगा। छोटे बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज न करें।

सिंह

आज मन में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आपको घर पर आराम करना चाहिए। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। बड़ी कंपनी में जॉब कर रहे लोग अपनी नौकरी से असंतुष्ट रहेंगे।

कन्या

आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बिना किसी झिझक से अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें। आपको बाहर का भोजन करने से भी बचना चाहिए। सादा और सात्विक आहार ही लें।

तुला

आज नए और प्रभावी संबंध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ इंटरनेट पर मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक

आज नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रुओं के षड्यंत्र विफल हो जाएंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। किंतु झूठ बोलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी।

धनु

आज संपत्ति को लेकर हो रहे विवादों का निपटारा होगा। धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। बुद्धिमान जनों का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें।

मकर

आज ऑफिस में काम की अधिकता हो सकती है। संपत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानी पूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिंता रहेगी।

कुंभ

आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना हर काम बारीकी और सफाई से करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकता है। धन संबूधी परेशानियों का निराकरण हो सकता है।

मीन

आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यापार के लिए उधार लेना चाहते हैं, तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है।