आज का राशिफल। 23 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 23 अक्टूबर, 2024

मेष

आज किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को महत्व मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।

वृष

आज धन आगमन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। बुद्धि और पुराने समृद्ध अनुभवों का लाभ आपको कारोबार में मिलेगा। बड़ा व्यावसायिक अनुबंध कर सकते हैं। मन में संतोष की भावना रहेगी। मित्रों की सलाह का आप अनुसरण कर सकते हैं।

मिथुन

आज सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपका करियर एक नई दिशा में शुरू हो सकता है। आत्ममंथन और विचार-विमर्श के लिए दिन जबरदस्त है। आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण रहेगा।

कर्क

आज बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। गले में इंफेक्शन और संक्रमण आदि जैसी समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम अवश्य करें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आप सिर्फ अपने विचारों को ही जिताने का प्रयास न करें।

सिंह

आज आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। नया काम शुरू कर रहे हैं तो पहले पेपरवर्क जरूर कर लें।

कन्या

आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। ऑफिस में बॉस आपको बड़ा काम सौंप सकते हैं। युवाओं को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। धन के लेन-देन को लेकर मित्रों से अनबन रहेगी। धार्मिक और अध्यात्मिक विचारों का आपके स्वभाव में फर्क पड़ेगा।

तुला

आज आप कला से जुड़ने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग चतुराई का परिचय देंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। व्यावसायिक तनाव को दांपत्य संबंधों के बीच न आने दें।

वृश्चिक

आज आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ तीखी बयानबाजी हो सकती है। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है।

धनु

आज अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करने से नहीं चूकेगा। कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है। नजदीकी संबंधों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

मकर

आज ऑनलाइन गेम्स में आप काफी रुचि लेंगे। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो दिन भाग्यशाली रहने वाला है। काम को लेकर लापरवाही न करें। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभवों का लाभ उठा पाएंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

मीन

आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो योजनाओं को सार्वजनिक न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। किसी के निजी मामलों में दखलंदाजी न करें। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

ताजा समाचार

बरेली: मनरेगा में गोलमाल, बीडीओ ने बिना काम कराए निकाली रकम
प्रियंका ने रोडशो के जरिए किया वायनाड उपचुनाव के प्रचार अभियान का आगाज, कालपेट्टा में उमड़ी भीड़ 
Kanpur: त्योहार को देखते हुए कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों की भीड़...स्पेशल ट्रेन भी हुईं फुल, फ्लाइट के किराए आसमान पर
गोंडा: अज्ञात वाहन की ठोकर से सफाई कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 
बहराइच: अभियुक्तों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस, ब्राह्मण आयोग का करें गठन...डीएम को दिया ज्ञापन
कानपुर में दो ट्रेनों की बीच फंसी महिला...छटपटाहट में टकराकर मौत, चार अन्य भी कटने से बचे