Mahakumbh-2025 में समुद्र मंथन के 14 रत्नों पर आधारित बनेंगे 30 अस्थायी गेट

Mahakumbh-2025 में समुद्र मंथन के 14 रत्नों पर आधारित बनेंगे 30 अस्थायी गेट

लखनऊ, अमृत विचार। अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ -2025 में प्रवेश के लिए 30 अस्थायी थिमैटिक गेट( थीम आधारित द्वार ) बनाए जाएंगे। पर्यटन विभाग द्वारा बनवाए जाने वाले ये सभी द्वार समुद्र मंथन के 14 रत्नों पर आधारित होंगे।

यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के शुरू होने में चंद माह शेष हैं। पर्यटकों के स्नान, ध्यान और भ्रमण आदि की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में पर्यटन विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में 30 अस्थायी थीमैटिक गेट्स स्थापित किए जाएंगे। समुद्र मंथन के 14 रत्नों और कुंभ आदि थीम पर द्वार का अस्थायी निर्माण किया जाएगा। ताकि, श्रद्धालु समुद्र मंथन और कुंभ के महत्व को गहराई से जाने और आध्यात्मिक रूप से आकर्षित हों।

जयवीर सिंह ने बताया कि कुंभ में केंद्रित लैंप पोस्ट, फ्लैग पोस्ट और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। महाकुंभ स्नान के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट और हेलीकॉप्टर से घूमने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ महाकुंभ प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार का भी मंच बनेगा।

यह भी पढ़ेः  शास्त्रीय भाषा के रूप में जुड़ी नई भाषाएं, पालि के विकास के लिए कार्य करेगी केन्द्र सरकार