बांका : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत, 12 घायल 

बांका : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत, 12 घायल 

बांका। बिहार में बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियों की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कांवड़ियों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात कांवड़ियों का दल अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहा था। इस दौरान नगरडीह मोड़ के समीप स्कार्पियो ने कांवड़ियों को कुचल दिया।

इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गये। मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती (50), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी(50),अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी (45) और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी (17) के रूप में की गयी है। 

सूत्रों ने बताया कि घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें- बहराइच मुठभेड़ पर बोले बीजेपी नेता- बलवाइयों की कुटाई और दंगाइयों की ठुकाई समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी