दुस्साहस : गोली मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर तीन सालों तक करता रहा शारीरिक शोषण

दुस्साहस : गोली मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर तीन सालों तक करता रहा शारीरिक शोषण

लखनऊ,  अमृत विचार  मलिहाबाद कोतवाली में एक महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का कहना है कि पहली बार आरोपी ने उसे पर तमंचा करते हुए गोली मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फिर निकाह करने का दावा कर करीब तीन साल से उसका यौन शोषण करने लगा। हालांकि, शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

 शिकायत

मूल रूप से उन्नाव जनपद की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने मलिहाबाद कोतवाली में क्षेत्र के हमिरापुर गांव निवासी सद्दाम के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला ने बताया कि पहले पति से उसका तलाक हो चुका है। वह बेटे को साथ में लेकर करीब पांच से मायके में रह रही है। आरोप है कि बीते 03 वर्ष फेसबुक के माध्यम से सद्दाम से उसकी बातचीत शुरु हुई थी। इस दौरान आरोपित ने उससे निकाह करने का झांसा देते हुए दुबग्गा स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। जहां पहुंचने पर आरोपी ने उस पर तमंचा तानते हुए गोली मारने की धमकी देकर दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी उसे जल्द शादी करने का दावा करने लगा।

महिला ने बताया सद्दाम के बहकावे में आकर वह उस पर विश्वास करने लगी, इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। गर्भवती होने पर प्रेमी ने उसका गर्भपात करा दिया। महिला का कहना है कि करीब तीन वर्ष तक सद्दाम उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी उसे धमकाने लगा। इंस्पेक्टर मलिहाबाद में बताया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- Phulpur by-election : हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, 1200 लोगों की सूची तैयार