दीपावली से पहले इकाना में चौके-छक्कों की धूम, सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट ट्राफी के मुकाबले कल से

दीपावली से पहले इकाना में चौके-छक्कों की धूम, सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट ट्राफी के मुकाबले कल से

लखनऊ,अमृत विचार: शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में गुरुवार से महिला क्रिकेटरों का मेला लगेगा। बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट ट्राफी के लिए होने वाले मुकाबलों के लिये विभिन्न प्रदेशो की टीमें मंगलवार को लखनऊ पहुंच गई हैं। यहां पर कुल 21 मुकाबले खेले जायेंगे। 17, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 अक्टूबर को तीन-तीन मुकाबले खेले जायेंगे।

इकाना स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड में दो और बी-ग्राउंड में एक मैच खेला जाएगा। गुरुवार को पहले मुकाबले में सिक्किम के सामने त्रिपुरा की चुनौती होगी। दूसरे मैच में केरल के सामने हिमाचल की टीम होगी। दिन के आखिरी मुकाबले में हरियाणा और रेलवे में टक्कर होगी। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मीडिया प्रभारी गौरव सिंह के अनुसार यहां होने वाले मुकाबलों के लिए सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं। सिक्किम, त्रिपुरा, केरल और हिमाचल प्रदेश की टीमों ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास भी किया।

डेट                 किन-किन के बीच मुकाबले
17 अक्टूबर - सिक्किम बनाम त्रिपुरा, हरियाणा बनाम रेलवे, केरल बनाम हिमाचल प्रदेश
18 अक्टूबर - रेलवे बनाम त्रिपुरा, हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ बनाम सिक्किम
20 अक्टूबर- चंडीगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश, रेलवे बनाम सिक्किम, केरल बनाम त्रिपुरा
22 अक्टूबर - केरल बनाम रेलवे, चंडीगढ़ बनाम त्रिपुरा, हरियाणा बनाम सिक्किम
24 अक्टूबर - चंडीगढ़ बनाम हरियाणा, केरल बनाम सिक्किम, हिमाचल बनाम रेलवे
26 अक्टूबर - केरल बनाम हरियाणा, चंडीगढ़ बनाम रेलवे, हिमाचल बनाम त्रिपुरा
28 अक्टूबर - हिमाचल बनाम सिक्किम, हरियाणा बनाम त्रिपुरा, केरल बनाम चंडीगढ़

यह भी पढ़ेः अयोध्या में अपना हुनर दिखाएंगे लखनऊ मंडल के खिलाड़ी, फुटबॉल चैंपियनशिप