लखनऊ: भाजपा सरकार के मंत्री के नाम पर पोती कालिख, गेट पर लिख चोर-बेईमान

लखनऊ: भाजपा सरकार के मंत्री के नाम पर पोती कालिख, गेट पर लिख चोर-बेईमान

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के आवास पर चोर-बेईमान लिखा गया है। इतना ही नहीं उनके आवास पर राज्यमंत्री के नेम प्लेट पर कालिख तक पोत दी गई है। यह सबकुछ किया है कांग्रेस के नेताओं ने।

दरअसल, कांग्रेस के नेता आक्रोशित हैं। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की तरफ से कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर टिप्पणी की गई थी। जिसके  विरोध में राज्यमंत्री के घर पर चोर-बेईमान लिखा गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर बुधवार को कांग्रेस नेता अनिल यादव पहुंचे। अनिल यादव ने सबसे पहले राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर चोर बेईमान लिखा, उसके बाद आवास पर लगे नेम प्लेट (नाम पट्टिका) पर कालिख पोत दी। खास बात यह रही कि यह सब करते हुये कांग्रेस नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस टिप्पणी से आहत हुये कांग्रेस नेता

प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रही हैं, कांग्रेस ने उन्हें वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसी पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने टिप्प्णी कर दी। उन्होंने यह टिप्पणी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की है। उन्होंने लिखा है कि अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई। वहीं कालिख पोते जाने की जानकारी जब मंत्री के आवास पर मौजूद लोगों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में चोर-बेईमान लिखा हुआ को मिटा दिया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच हिंसा: SP ने सीओ के निलंबन को लिखा पत्र, ग्रामीणों ने लगाया था लाठी चार्ज का आरोप