अयोध्या: श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास SGPGI में भर्ती, उप मुख्यमंत्री ने किया फोन, जानिये क्या कहा...

अयोध्या: श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास SGPGI में भर्ती, उप मुख्यमंत्री ने किया फोन, जानिये क्या कहा...

लखनऊ, अमृत विचार। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को आज संजय गांधी स्नतकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। उनका न्यूरोलॉजी वार्ड के प्राइवेट कक्ष में डॉक्टर प्रकाश चंद्र पांडे की देखरेख में इलाज चल रहा है। 

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने आचार्य के स्वास्थ्य के विषय मे जानकारी साझा की है। प्रो.आरके धीमन ने बताया है कि आचार्य को कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती है, जिसके कारण भर्ती किया गया है। आवश्यक जांचे कराई जाएंगी। आचार्य की स्थिति बिल्कुल स्थिर है।

आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फोन पर आचार्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। साथ ही पीजीआई के निदेशक को बेहतर इलाज के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्या आचार्य को हो रही थी । जिसके चलते आज एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।