Atul Parchure: 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' फेम अतुल परचुरे का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Atul Parchure: 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' फेम अतुल परचुरे का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई। मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल परचुरे का आज यानि सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। कुछ साल पहले ही एक्टर को कैसर होने का पता चला था, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अतुल ने अपने लंबे करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। वो 'कपिल शर्मा शो' में कई किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। 

अतुल अपने पीछे मां, पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। उनके अचानक इस दुनिया को अलविदा कर चले जाने से परिवार गमगीन है और फैंस सदमें में है।

ये भी पढ़ें- Ananya Pandey ने Lakme Fashion Week में बिखेरा जलवा, रोहित बल के डिजाइन ने बांधा समां