अयोध्या: हरियाणा में हैट्रिक से भाजपाई खुश...बजे ढोल नगाड़े, फोडे़ पटाखे, बंटी खूब मिठाइयां

अयोध्या: हरियाणा में हैट्रिक से भाजपाई खुश...बजे ढोल नगाड़े, फोडे़ पटाखे, बंटी खूब मिठाइयां
हरियाणा में हुई जीत के बाद भाजपा कार्यालय में मिठाई खिलाते भाजपा पदाधिकारी

अयोध्या, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव परिणाम आ गए। हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगाई। जम्मू में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी तो भाजपाई खुश हो गए। पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जश्न मनाया। ढ़ोल-नगाड़े बजे। पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पटाखे फोड़े, बधाई दी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह भाजपा की नीति और जनता के मन की जीत है। हरियाणा की जीत ने साबित किया कि भाजपा के प्रति आम लोगों में लगाव है। यह पीएम मोदी और भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है। 

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हरियाणा की जीत सरकार के योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर जनता की मुहर है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मोदी के विजन और जनता की जीत है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह प्रतिनिधि आलोक सिंह ने कहा कि मोदी के विकास की विजन का परिणाम है हरियाणा की हैट्रिक और जम्मू में दूसरे नंबर की पार्टी बनने का इतिहास है। अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी के कार्यो पर जम्मू की जनता की पहली मोहर तो हरियाणा कि जनता का तीसरी बार आशीर्वाद विपक्षी के कारनामों व दुष्प्रचार का परिणाम है। 

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवाद की विचारधारा जातिवाद की राजनीति पर भारी पड़ी है। जनता विकास चाहती है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव में जीत भाजपा का जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि हरियाणा की जीत भाजपा के विकासवाद पर जनता की मुहर है। वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह, इंद्र भान सिंह, श्रीकृष्ण, राजेश सिंह, मन्नू ने रोडवेज पर राहगीरों में मिष्ठान वितरण किया।

सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, दिवाकर सिंह, कमला शंकर पांडेय, देवेंद्र मिश्र दीपू, शक्ति सिंह, अमल गुप्ता, विशाल सिंह बाबा, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, सुनील तिवारी शास्त्री, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, चंद्रभान सिंह, बबलू मिश्रा, बालकृष्ण वैश्य, एसपी सिंह आदि भी जश्न में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं दिया सभागार तो गांधी प्रतिमा के समक्ष बैठे शिक्षक