आज का राशिफल। 24 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 24 सितंबर, 2024

मेष

आज अपना व्यवहार सबके प्रति अच्छा रखें। किराये के घर पर रहने वालों के मन में नए घर को लेकर चिन्ता बढ़ सकती है। आज आप अपनी सधी हुई संवादशैली के प्रभाव से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। गलत कार्यों में अपना दिमाग न लगाएं।

वृष

आज व्यवसाय में में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई संपत्ति खरीदने को लेकर विचार बना सकते हैं। अपनी गलतियों और कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। विपरीत विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ बहस न करें।

मिथुन

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। करियर में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आप कुछ विशिष्ट कार्यों की तरफ मुड़ सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर दिखावा न करें। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क

आज नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी रहेंगे। अनिद्रा और घबराहट की समस्या हो सकती है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। उच्च अधिकारी आपका विरोध कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े अधीर रहेंगे, किन्तु आज अपने दिल की बात कहने से बचें।

सिंह

आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अधूरे काम पूरे होने से मन में काफी खुशी रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ायेंगे। महिला जातकों को महंगे उपहार मिल सकते हैं।

कन्या

आज आपकी कार्यशैली लोगों के लिए चर्चा का विषय बन रही है। सभी काम सरलता से होते हुए प्रतीत होंगे। अविवाहित लोग विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। धर्म-कर्म के मामले में आप काफी रुचि लेंगे। परिवार के लोग किसी कारणवश आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला

आज विदेश में रहने वाले लोगों को घर की याद आयेगी। निजी कंपनियों जॉब करने वाले लोग अवकाश को लेकर बॉस से चर्चा कर सकते हैं। व्यवसाय संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्ञान देने से बचें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

वृश्चिक

आज दांपत्य जीवन थोड़ा उबाऊ हो सकता है, लेकिन आप अपना व्यवहार जीवनसाथी के प्रति अच्छा रखें। शोध कार्यों के प्रति आपकी रुचि हो सकती है। दोस्तों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। निम्न रक्तचाप और थकान की समस्या हो सकती है।

धनु

आज जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसन्द करेंगे। वैवाहिक संबंध काफी रोमान्टिक रहने वाले हैं। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर

आज धन की समस्या दूर होगी। पार्टनर के साथ विवाद समाप्त होगा। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको कारोबार में मनचाही उन्नति मिलने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए मित्रों से मिल सकते हैं।

कुंभ

आज दिन की शुरुआत खास ठीक नहीं रहेगी। जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से बचें वरना कब्ज की समस्या भी हो सकती है। परिवार के कुछ लोग आपकी निन्दा कर सकते हैं, लेकिन आपको उन पर अभी ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

मीन

आज किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। घर की परिस्थितियों के सामने स्वयं को असहज महसूस करेंगे। मच्छरों से सावधान रहें। शाम के समय कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। इससे आपका मूड फ्रेश हो जायेगा। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें।

ताजा समाचार

Budaun News: खेत में मिला लापता बुजुर्ग का शव, हाथ-पैर पर मिले चोट के निशान
बरेली: राशन कार्ड है कि बनता नहीं साहब...'बाबू कहता है तुम क्या प्रधानमंत्री हो'
देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ पांचवे स्थान पर 
Kanpur: प्रैक्टिस के लिए ग्रीनपार्क पहुंचीं दोनों टीमें, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, भारतीय टीम भी तैयार
'भारत के किसी हिस्से को 'पाकिस्तान' नहीं कहा जा सकता', सुप्रीम कोर्ट ने जज की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
Unnao: एआरटीओ कार्यालय में बाहरियों का बोलबाला, पीछे वाली खिड़कियों से हो रहा खेल, आवेदक परेशान, जिम्मेदार बोले ये...