अयोध्या : विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, भरी आन्दोलन की हुंकार 

अयोध्या : विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, भरी आन्दोलन की हुंकार 

अयोध्या, अमृत विचार : अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से मनरेगा समेत विभिन्न आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो प्रधान संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। जिलाधिकारी ने संघ की मांगों पर विचार कर निराकरण का आश्वासन दिया है। 

प्रधानों की जनपद स्तर की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व प्रधानों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या पर वार्ता की। जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही और जिलाधिकारी ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। कहा कि यदि प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो जल्द ही प्रधान संगठन जनपद में बड़े आंदोलन पर बाध्य होगा।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली बलभद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तारून सुरेश सिंह कक्कू, ब्लॉक अध्यक्ष पूरा अंकुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर विशाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा मोहम्मद नईम, जिला महासचिव सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव मोहम्मद नदीम, जिला सचिव जुनैद अहमद, कोषाध्यक्ष शेखर सिंह प्रधान सूर्य नारायण गुप्ता, प्रधान रामनाथ  मौर्य, प्रधान अयोध्या प्रसाद वर्मा, प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान राजकुमार, प्रधान सूर्य नारायण गुप्ता, प्रधान राज बब्बर, प्रधान जयसिंह, प्रधान कोरो राघवपुर प्रधान पारा हथिगो, प्रधान गोठौरा, प्रधान विष्णु निषाद सहित सैकड़ों प्रधान उपस्थित रहे