आज का राशिफल। 05 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 05 अक्टूबर, 2024

मेष     

आज प्रभावशाली लोगों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। आपके काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं।

वृष

आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाले काम मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन

आज व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ समाचार मिल सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन काफी सुखद रहेगा।

कर्क

आज अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। किसी बड़े काम की योजना बनाएंगे।

सिंह

आज जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या

आज संतान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला

आज कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

आज बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गंवाएं। बेवजह के खर्चों से आपको बचना चाहिए। गुस्से के बजाय शांतिपूर्वक कार्य करें। कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु

आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे।

मकर

आज अनुसंधान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपके कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे।

कुंभ

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आपको आह्लादित करेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।

मीन

आज दिन की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिए। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नया कार्य शुरू करने में कठिनाइयां हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिए।

ताजा समाचार

फिल्म 'दो पत्ती' में बाइक चलाने को लेकर चिंतित थी काजोल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी Movie 
Hello... आपके पार्सल में गैर कानूनी सामान है, पुलिस अधिकारी बन युवती को किया Digital Arrest, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हैती में गिरोह हमले में 70 लोगों की मौत, 3 हजार लोग जान बचाकर घर से भागे...सरकार ने की निंदा 
UP STF की बड़ी कार्रवाई: निवेशकों के 150 करोड़ों की ठगने वाले गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
बहराइच: सीएमओ ने रात में चित्तौरा और पयागपुर समेत तीन स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों में रहा हड़ंकप
Lucknow Crime News: बीमारी से परेशान पत्नी ने खाया सल्फास तो पति फंदा लगाकर दी जान, इलाज के लिए एक माह पहले बेचा ई-रिक्शा