संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बनी पूजा गुप्ता

संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बनी पूजा गुप्ता

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश संयुक्त नर्सेस संविदा कर्मचारी यूनियन का प्रदेश स्तरीय अधिवशेन रविवार को आयोजित किया गया। कैन्सर इंस्टीट्यूट स्थित जियामऊ में आयोजित इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका चौधरी के प्रस्ताव से प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया। बैठक में सभी जिले से आये यूनियन के सदस्यों ने अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन में हुये चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक राजेश पाण्डेय, अध्यक्ष पूजा गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध कुमार दीक्षित, महामंत्री  हरिओम सिंह, महिला उपाध्यक्ष सोनाली दीक्षित, जेनिफर खॉन, उपाध्यक्ष रतनलाल, प्रिया सिंह, संयुक्त मंत्री-सतीश शर्मा, संगठन मंत्री शिखा सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक विलसन, संगठन मंत्री हरिशंकर, मण्डल संयोजक शिवा सिंह बरेली मण्डल, विवेक पाल आगरा मण्डल, नीरज पाण्डेय अयोध्या मण्डल, चित्रेश अग्रवाल अलीगढ़ मण्डल, वरिष्ठ सलाहकार सन्तोष पाल चुने गये हैं। जिसमें संयुक्त एनएचएम के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्यक्ष अधिवेशन में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर के दंगल में हरियाणा की महिला पहलवानों का रहा दबदबा, फोगाट ने रोहित को पटका

ताजा समाचार

कासगंज: बाइक पर तमंचा लहराते समय चली गोली...छह वर्षीय बच्ची के हाथ में लगी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर FIR दर्ज
हल्द्वानी: अर्द्धनग्न युवक का रामपुर रोड पर हंगामा; राहगीरों पर बरसाए पत्थर, बमुश्किल आया काबू में
हल्द्वानी: मुकेश बोरा ने दिल्ली में डाला डेरा, मुश्किल में मददगार अधिकारी, रडार पर दुग्ध संघ और यूसीडीएफ के अधिकारी
संभल: पुलिस ने किया खुलासा: सगे भाइयों ने मामा संग मिलकर की थी छात्रा की हत्या, मां भी थी शामिल, जानिए पूरा मामला
मुरादाबाद: हैलो मैं कोतवाल बोल रहा हूं...4 घंटे हाउस अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने सुपरवाइजर से ठगे 2 लाख, जानिए पूरा मामला
फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पुरुष और महिला वर्ग का जीता खिताब