Kanpur Ramleela 2024: परेड मैदान पर इस दिन से शुरू होगी रामलीला...ड्रोन से की जाएगी आतिशबाजी

श्रीराम शोभायात्रा 2 से 13 अक्टूबर तक निकलेगी

Kanpur Ramleela 2024: परेड मैदान पर इस दिन से शुरू होगी रामलीला...ड्रोन से की जाएगी आतिशबाजी

कानपुर, अमृत विचार। 2 अक्टूबर से परेड मैदान पर रामलीला का मंचन शुरू होगा। परेड रामलीला मैदान पर पहली बार ड्रोन से आतिशबाजी की जाएगी। श्रीराम की शोभायात्रा 2 से 13 अक्टूबर तक अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी। यह जानकारी मंगलवार को श्री रामलीला सोसाइटी के पदाधिकारियों ने श्री रामलीला भवन रामगोला में पत्रकार वार्ता में दी। 

श्री रामलीला सोसाइटी परेड के अध्यक्ष महेंद्र मोहन गुप्ता ने बताया यह 148वां स्थापना वर्ष है। महानगर की प्राचीन संस्था श्रीराम लीला सोसाइटी विजयदशमी महोत्सव 20 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाएगी। पंडित राम किंकर महाराज की शिष्या मंदाकिनी राम किंकर 20 से 28 सितंबर तक मर्चेंट चेंबर हाल में मानस प्रवचन करेंगी। 

उन्होंने बताया कि श्री राम लीला का मंचन 2 से 12 अक्टूबर तक श्री रामलीला मैदान परेड पर होगा। श्री चतुर्वेद रामलीला मंच मथुरा के कलाकार मंचन करेंगे। 9 से 12 अक्टूबर तक ड्रोन से भव्य आतिशबाजी होगी। भरत मिलाप 13 अक्टूबर को श्री रामलीला भवन में होगा। 

श्रीराम राज्याभिषेक 15 अक्टूबर को श्री रामलीला भवन मेस्टन रोड में होगा। प्रधानमंत्री कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि श्री रामलीला सोसाइटी की परंपरागत शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्गों पर रोज भ्रमण करेगी। शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए रामलीला का मंचन अवश्य दिखाएं। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग ने सोसाइटी के श्रीराम एजुकेशन सेंटर की प्रगति बताई। उन्होंने बताया कि मौजूदा शिक्षा सत्र में 1,500 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। उन्हें अत्याधुनिक संसाधनों से योग्य व अनुभवी शिक्षकों से उत्तम शिक्षा दी जा रही है। 

अध्यक्ष महेंद्र मोहन गुप्त ने विजयदशमी महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कराने में जिला व पुलिस प्रशासन, नगर निगम की भूमिका की सराहना की। इस मौके पर संरक्षक राकेश गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग, मंत्री अमरनाथ मेहरोत्रा, आलोक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, लालजी शुक्ला, प्रवीन अग्रवाल आदि रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: घर में घुसे शोहदे ने महिला से की छेड़खानी, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा, रिपोर्ट दर्ज

 

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया