आज का राशिफल। 17 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 17 सितंबर, 2024

मेष

आज नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। देवस्थल की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का दबाव आपको कुछ परेशान कर सकता है। अनावश्यक चिन्ता न करें।

वृष

आज व्यवसाय में बहुत बड़े अनुबंध होने की संभावना है। परिजन और मित्र आपकी उपलब्धियों की प्रशंसा करेंगे। किसी सामूहिक चर्चा में आप सम्मिलित हो सकते हैं।  अपने स्वभाव को सरल और मधुर रखें। इच्छित कार्य थोड़े लम्बित हो सकते हैं।

मिथुन

आज आयात-निर्यात और बाहरी गतिविधियों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन की समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपनी कमियों को ढंकने के बजाय उस पर काम करें। आप अपना बड़ा नुकसान करवा सकते हैं।

कर्क

आज अपनी योग्यता को सिद्ध करने का प्रयास सफल होगे। मेहनत के साथ आपको भाग्य का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। जनसंपर्क के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शारीरिक रूप से शिथिलता महसूस करेंगे।

सिंह

आज पारिवारिक संबंधों की कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

कन्या

आज कलात्मक अभिरुचियों की तरफ प्रवृत्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। विरोधियों को आसानी से पराजित कर पायेंगे। कोई बड़ा निवेश करने से पहले उसके पहले पूरी तरह से विचार कर लें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला

आज पारिवारिक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आशावादी और ऊर्जवान महसूस करेंगे। धन के लेन-देन में आपको यश मिलेगा। शोधकार्य से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। विचारों में दृढ़ता का अभाव रहेगा। आलस्य के कारण आपके काम रुक सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपकी प्रतिभा और छवि खुलकर सामने आयेगी। तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कृषि और बागवानी संबंधी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। जीवन में आ रही उथल-पुथल आज दूर होगी।

धनु

आज कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छे रहेंगे। मातृ तुल्य स्त्रियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त होगा। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। प्रेम संबंधों में उदासीनता न दिखाएं।

मकर

आज आपकी उदारता से लोग आपके प्रशंसक बन जायेंगे। कोई बड़ा काम बनने से आप काफी खुश रहेंगे। अविवाहितों को विवाह योग्य अच्छा रिश्ता मिल सकता है। अपरिचित लोगों को धन उधार न दें। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ

आज जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहने वाले हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारने का प्रयास करें। झगड़े और विवादों से आपको दूरी बनाकर रहना चाहिए।

मीन

आज उच्चाधिकारियों से आपके संबंध गाढ़े रहेंगे। बुजुर्ग लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। प्रेमी जन को कुछ उपहार दे सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। वैवाहिक संबंधों में धैर्य से काम लें। अचानक प्रतिक्रिया देने से से काम बिगड़ सकते हैं।