बहराइच: भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी 

संत समाज और सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर जलाया पुतला 

बहराइच: भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी 

बहराइच, अमृत विचार। शहर के डीएम चौराहे पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संत समाज पर टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित की अगुवाई में सभी कोतवाली देहात के डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। पुतला जलाते हुए जिला संयोजक ने कहा कि भाजपा हमेशा संत समाज के साथ है और रहेगा। संत समाज पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि सपा ने अल्प संख्यक समाज को खुश करने के लिए संत समाज पर गलत बयान दिया है। इसका जवाब जनता देगी। पिछड़ा वर्ग के सुवेद वर्मा ने कहा कि भाजपा संत और सनातन समाज के साथ है। कोई भी गलत बयान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हे लाल लोधी, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, आनंद जायसवाल, अमरीश गुप्ता, ज्ञानेंद्र धर शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: आदमखोर भेड़‍ियों के हमले के बीच कल जिले का दौरा कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

ताजा समाचार

20 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने किया था आत्मसमर्पण
Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...