Fatehpur: पुराने विवाद के चलते महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म; पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fatehpur: पुराने विवाद के चलते महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म; पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर, अमृत विचार। महिला से सामूहिक दुष्कर्म का भाइयों समेत पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।

कानपुर नौबस्ता क्षेत्र का एक परिवार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। परिवार की महिला ने बताया कि वह 15 मई की दोपहर अकेली थी। इसी दौरान मलवां थाने के सहिली काकाबैरी निवासी अमर लाल भारती, जियालाल भारती, रामदेवी व दो अन्य आए। अमरलाल दो अन्य साथियों संग घर के अंदर घुस आया, बाकी लोग बाहर रहे। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

शोर सुनकर गांव के लोगों के आने पर भाग निकले। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया है। मामला पुराना है। आरोपी स्कूल संचालक है, जहां महिला का पति चालक का काम करता था। लेनदेन के विवाद की पूर्व में शिकायत आई थी।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: दुबई में नौकरी का दिया झांसा; पांच युवकों को यात्री वीजा पर भेजा विदेश, ठगे 7 लाख, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे