आज का राशिफल। 30 अगस्त, 2024

आज का राशिफल। 30 अगस्त, 2024

मेष     

आज पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेमभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृष

आज आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन में अनुकूल परिस्थितियों का आनंद उठाएंगे। धैर्यवान होकर के सभी कार्यों को अंजाम देंगे।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें।

कर्क

आज उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह

आज खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है। आपको अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। किसी चूक के कारण आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है। गैस और कब्ज जैसी समस्याओं के उभरने की संभावना है।

कन्या

आज व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेमी जन का उत्तम सहयोग मिलेगा। धन कमाने के नए स्तोत्र प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

तुला

आज बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कटु शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आप आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का निवारण होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।

धनु

आज अधिकारियों के साथ आपके वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। सुबह आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे,लेकिन दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ अपसेट से हो सकते हैं।

मकर

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जॉब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें।

कुंभ

आज बिजनेस को लेकर आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। व्यापार के लिए लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। घर में अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं। दूसरों के मामलों से स्वयं को दूर रखें।

मीन

आज काम के साथ आराम में भी ध्यान दें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। अपना व्यवहार हमेशा मधुर बनाए रखें। जीवनसाथी की बातों से थोड़े आहत हो सकते हैं।