इन देशों को करें बिना VISA के एक्सप्लोर, कम पैसों में हफ्तों बिता सकते हैं समय
.png)
लखनऊ, अमृत विचारः विदेशों में धूमने का सपना तो सभी का होता है। बजट और वीजा हाथ रोक लेता है, लेकिन अब फिक्र करने की जरूरत नहीं हैं। आप कम बजट में रहकर भी कुछ देशों को बड़ी ही आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए आपको इन देशों के बारे में बताते हैं। जहां पर जाने के लिए आपको न तो ज्यादा बजट की जरूरत होगी और न ही वीजा की। आप बस अपने पासपोर्ट के साथ ही इन देशों में घूमने जा सकते हैं। इन देशों में भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल का नियम है।
क्या है वीजा ऑन अराइवल सिस्टम?
जब किसी दूसरे देश में जाने के लिए आपको पहले से वीजा अप्लाई न लेना पड़े, लेकिन एयरपोर्ट पर उतरते ही आपको उस देश के ऑफिशियल्स को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स दिखाने पड़े उसे ही वीजा ऑन अराइवल सिस्टम कहते हैं। डॉक्यूमेंट्स को चेक करने के बाद तुरंत ही आपको वीजा जारी कर दिया जाएगा।
मेडागास्कर- अगर आपको नेचर और वाइल्डलाइफ एक्सप्लोर करने का शौक है तो आप मेडागास्कर में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस देश में वीजा ऑन अराइवल बनता है। यह वीजा सिर्फ एक महीने तक वैध माना जाता है।
तंजानिया- तंजानिया का वीजा भी ऑन अरावइल ही बनता है। यहां के कानून के मुताविक ऑन अरावइल वीजा 90 दिनों तक वैलिड होता है। आप 90 दिनों तक आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। तंजानिया में समुद्र, माउंट किलिमंजारो और नेशनल पार्क समेत कई सारी सुंदर-सुंदर घूमने की जगह हैं।
जॉर्डन- जॉर्डन एक बहुत ही खूबसूरत देश है। ये देश डेड-सी और ऐतिहासिक जगहों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। आप वीजा ऑन अराइवल पर आप यहां महीने भर एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें की इसका अधिकतर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है। जो शाम में बेहद ही सुंदर दिखता है।
मॉरिटानिया- तरह-तरह के खाने के शौखीन लोगों को मॉरिटानिया देश काफी पसंद आने वाला है। इसके अलावा पक्षियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए भी यह देश एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां का वातावरण बेहद ही आकर्षक है।
यह भी पढ़ेः उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अखिलेश, मुलायम और मायावती को छोड़ा पीछे