VIDEO : 'काश! मैं भी लड़का होती...', आयुष्मान खुराना की कविता सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें 

VIDEO : 'काश! मैं भी लड़का होती...', आयुष्मान खुराना की कविता सुनकर भर आएंगी आपकी आंखें 

नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बीच एक कविता सुनाई, जिसे सुन हर कोई सिहर उठेगा। इस कविता का शीर्षक है- काश! मैं भी लड़का होती। आयुष्मान ने इस कविता को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/C-qEn8qiJCQ/

मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती, काश मैं भी लड़का होती।
झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती सारी रात दोस्तों के साथ फिरती,
काश मैं भी लड़की होती।
कहते सुना है सबको कि लड़की को पढ़ाओ-लिखाओ सशक्त बनाओ।
और जब पढ़-लिखकर डॉक्टर बनती तो मेरी मां ना खोती उसकी आंखों का मोती,
काश मैं भी लड़का होती।
36 घंटे का कार्य दुश्वार हुआ, बहिष्कार हुआ, बलात्कार हुआ, पुरुष के वहशीपन से साक्षात्कार हुआ।
काश! उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती।
काश मैं ही लड़का होती।
कहते हैं सीसीटीवी नहीं था, होता भी तो क्या होता।
एक पुरुष सुरक्षाकर्मी जो उस पर नजर रखता, उसकी नजर भी कितनी पाक होती?
काश में एक लड़का होती।
अगर मैं एक लड़का होती शायद आज मैं भी जिंदा होती।

आपको बता दें कि 9 अगस्त (शुक्रवार) को कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में 31 साल की पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) डॉक्टर मृत पाई गई। इस मामले में 10 अगस्त को एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की जांच सीबीआई को सौंपी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया गया था।

ये भी पढ़ें : ''जवान'' और ''उरी'' से लेकर ''बॉर्डर'' तक ये 10 देशभक्ति थीम वाली फिल्में हर किसी में देश के प्रति प्रेम जगाती हैं

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया