Mahoba: पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे के अंदर पत्नी की सांप के काटने से मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला

पति के ऊपर साहूकार का 5 लाख का कर्ज था

Mahoba: पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे के अंदर पत्नी की सांप के काटने से मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला

महोबा, अमृत विचार। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी में कर्ज से परेशान किसान ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी, जिससे घर पर कोहराम मचा हुआ था। इसी बीच देर रात पत्नी को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पति पत्नी की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। जवान बेटे और बहू की मौत से मृतक की मां की हालत बिगड़ गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति पत्नी की एक साथ अर्थी उठने से ग्रामीणों की आंखों से आसू छलक पड़े। 
   
ग्राम बिलखी निवासी देशराज (22) की करीब तीन माह पहले थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरामाफ निवासी दुर्गा (20) के साथ विवाह हुआ था। देशराज द्वारा साहूकारों से लिए गए कर्ज की अदायेगी रबी की फसल खराब हो जाने से नहीं हो सकी थी। वहीं साहूकार किसान के ऊपर पैसा देने के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे किसान परेशान रहने लगा। 

किसान के ऊपर 5 लाख रुपये का कर्ज था। इसी से तनाव के चलते बुधवार की देर शाम देशराज ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसी रात को पत्नी दुर्गा को सांप ने काट लिया। जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एक साथ पति पत्नी की हुई मौत से घर वालों का बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठने से मृतकों के घर में चीख पुकार मच गईं। उधर मृतक की मां को गहरा सदमा लगा है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: मध्य प्रदेश के सीएम ने तीन दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन, बोले- जियोपार्क से तीर्थक्षेत्र के विकास में लगेंगे चार चांद

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें