UP T-20 League: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, इकाना स्टेडियम में होंगे मैच

 UP T-20 League: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, इकाना स्टेडियम में होंगे मैच

170 खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल हुए, 91 खिलाड़ियों के लिए छह फ्रेंचाइजियों ने लगाई बोली, 7 लाख बेस प्राइस में ही बिके स्पिनर पीयूष चावला

लखनऊ, अमृत विचार: यूपी टी-20 लीग के लिए रविवार को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगाई गई। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगी खिलाड़ी रहे। उन्हें लखनऊ फाल्कन्स ने 30 लाख 25 हजार रुपये में खरीदा। तेज गेंदबाज शिवम मावी को 20 लाख 50 हजार में काशी रुद्रांस और उवैस अहमद को मेरठ मावरिक्स ने 20 लाख में खरीदा। आठ वर्ष के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले पीयूष चावला को बेस प्राइस सात लाख रुपये में नोएडा किंग्स ने खरीदा। छह फ्रेंचाइजियों ने 91 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई।

शहर के सेंट्रम होटल में यूपीसीए के डायरेक्टर एवं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में ऑक्शन की शुरुआत की। इसमें 170 खिलाड़ी शामिल हुए। इनके लिए छह फ्रेंचाइजी ने बोली लगानी शुरू की। तेज गेंदबाज मेरठ के भुवनेश्वर कुमार की बोली सात लाख से शुरू हुई और बढ़ते-बढ़ते 30 लाख 25 हजार पर खत्म हुई। लखनऊ फॉल्कन्स ने उन्हें खरीदा। तेज गेंदबाज शिवम मावी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। काशी रुद्र ने उन्हें 20 लाख 50 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

ढाई लाख रुपये के बेस प्राइस वाले उवैस अहमद को मेरठ मारविक्स ने आठ गुना अधिक धनराशि देकर 20 लाख रुपये में खरीदा। करीब आठ वर्ष के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले पीयूष चावला नीलामी में छाप नहीं छोड़ पास। नोएडा किंग्स ने उन्हें बेस प्राइस 7 लाख रुपये में खरीदा। कानपुर सुपरस्टार्स ने सबसे अधिक 16 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। लखनऊ फाल्कन्स, गोरखपुर लॉयंस, काशी रुद्रास, मेरठ मावरिक्स और नोएडा किंग्स ने 15-15 खिलाड़ियों को खरीदा।
इनसेट

लखनऊ के शौर्य भी छाए
यूपी टी-20 लीग के ऑक्शन में लखनऊ के खिलाड़ी शौर्य सिंह भी छाए रहे। उनका बेस प्राइस साढ़े तीन लाख रुपये था। शौर्य को कानपुर स्टार्स ने 16 लाख 75 हजार रुपये में खरीदा।


सबसे महंगे खिलाड़ी

नाम     बेस प्राइस      बिके         टीम
भुवनेश्वर कुमार     सात लाख     30 लाख 25 हजार लखनऊ फाल्कन्स
शिवम मावी   सात लाख        20 लाख 50 हजार काशी रुद्रांस
उवैस अहमद ढाई लाख        20 लाख मेरठ मावरिक्स
मोहसिन खान      सात लाख      19 लाख 25 हजार कानपुर सुपरस्टार्स
शोएब सिद्दीकी   पांच लाख   18 लाख 50 हजार कानपुर सुपरस्टार्स
शौर्य सिंह       तीन लाख 50 हजार 16 लाख 75 हजार   कानपुर सुपरस्टार्स
सिद्धार्थ यादव  पांच लाख        15 लाख 50 हजार   गोरखपुर लॉयंस
बॉबी यादव   तीन लाख 50 हजार 15 लाख 25 हजार नोएडा किंग्स
रितुराज शर्मा   पांच लाख   15 लाख 25 हजार मेरठ मावरिक्स
कृतज्ञ कुमार सिंह पांच लाख     13 लाख 75 हजार लखनऊ फाल्कन्स

 

टीम और खिलाड़ी

लखनऊ फाल्कन्स- भुवनेश्वर कुमार, कृतज्ञ कुमार सिंह, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, आदित्य कुमार सिंह, विप्रज निगम, किशन कुमार सिंह, अंकुर चौहान, प्रशांत चौधरी, कामिल खान, पार्थ पालावत, कीर्तिवर्धन उपाध्याय, शुभांग राज, अक्क्षु बाजवा और पर्व सिंह।  

काशी रुद्रांस- शिवम मावी, शिवम बंसल, जसमेर धनकर, प्रिंस यादव, यशोवर्धन सिंह, अल्मास शौकत, अर्नव बालियान, वंश, सुनील कुमार, हर्ष पायल, अजय सिंह, घनश्याम उपाध्याय, मनीष सिंह सोलंकी, करन चौधरी और मो. शावेज।

गोरखपुर लॉयंस- सिद्धार्थ यादव, यश दयाल, सौरभ कुमार, अंकित चौधरी, वैभव, चौधरी, यशू प्रधान, अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत, आर्यन जुरैल, अब्दुल रहमान, हरदीप सिंह, रोहित द्विवेदी, अंश द्विवेदी, विनीत दुबे और कार्तिकेय सिंह।
नोएडा किंग्स- बॉबी यादव, मो. शारिम, काव्य तेवतिया, पीयूष चावला, मो. अमान, नमन तिवारी, शानू सैनी, कुनाल त्यागी, कार्तिकेय यादव, अजय कुमार, विशाल पांडेय, राहुल राजपूत, मानव सिंधी, राहुल राज और शिवम सारस्वत।

कानपुर सुपरस्टार्स- मोहसिन खान, शोएब सिद्दीकी, शौर्य सिंह, आदर्श सिंह, आकिब खान, शुभम मिश्रा, नदीम, मो. आशियान, ऋषभ राजपूत, अंकुर मलिक, इंतमाम हुसैन, ओशो मोहन, कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, आसिफ अली और सुधांशु सोनकर।

मेरठ मावरिक्स- आवैस अहमद, ऋतुराज शर्मा, दिव्यांश जोशी, विजय कुमार, यश गर्ग, मो. जमशेद आलम, योगेंद्र डोयला, दीपांशु यादव, अक्षय सेन, शुभांकर शुक्ला, रजत, युवराज यादव, दिव्यांश राजपूत, जीशान अंसारी और शिवेन महरोत्रा।

यह भी पढ़ेः मैंने ड्रेसिंग रूम में गंभीर चर्चा सुनी थी...ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर बोले राहुल द्रविड़