कानपुर को हराभरा करने की कवायद हुई तेज: जिले में लगाए जाएंगे 44 लाख पौधे; पौधरोपण अभियान में ये विभाग करेंगे सहायता...
कानपुर, अमृत विचार। जनपद में 44 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। 15 लाख से अधिक पौधे जहां ग्राम्य विकास विभाग लगा रहा है वहीं वन विभाग 14, 30, 900 पौधे लगा कर अभियान में सर्वाधिक पौधे लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर है।
कानपुर को हराभरा करने की कवायद तेज हो गई है। जिले में इसको लेकर 44 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि रेलवे इस अभियान में फिर से शामिल हो रहा है वहीं ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक पौधे लगाए जाएंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में जहां 36.5 करोड़ पेड़ लगने हैं वहीं संशोधित लक्ष्य के तहत जिले में 44 लाख 72 हजार 38 पेड़ लगने हैं।
यह जानकारी देते हुए सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की प्रभागीय निदेशक दिव्या सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को पौध रोपण के इस जन अभियान में इस बार रेलवे भी 20 हजार पौधे लगा रहा है। अनवरगंज रेलवे स्टेशन से भीमसेन तक रेलवे पौधा रोपण अभियान चलाएगा। ग्राम सभाओं में ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग पौधा रोपण अभियान चलाएगा।
विभाग लक्ष्य
ग्राम्य विकास विभाग 15,17, 866 पौधे
वन विभाग 14, 30, 900
पर्यावरण विभाग 2,41,000
पंचायती राज विभाग 2,00,000
आवास विकास विभाग 10,903
औद्योगिक विकास 12 हजार
नगर विकास विभाग 2,16,041
लोक निर्माण विभाग 19,630
जल शक्ति विभाग 17 हजार
रेशम विभाग 28 हजार
कृषि विभाग 328 58