संविधान हत्या दिवस को लेकर प्रियंका का सरकार पर हमला, कहा- संविधान की आत्मा पर प्रहार करने वाले... 

संविधान हत्या दिवस को लेकर प्रियंका का सरकार पर हमला, कहा- संविधान की आत्मा पर प्रहार करने वाले... 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 1975 में आपातकाल लगाने की तिथि 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने के सरकार के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने बार-बार संविधान पर प्रहार किया है वे नकारात्मक सोच के साथ 'संविधान हत्या दिवस' मना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी संविधान को नहीं माना, संविधान लागू करने का विरोध किया, इसका कभी सम्मान नहीं किया और संविधान खत्म करने का आव्हान करते रहे हैं लेकिन अब वही लोग 'संविधान हत्या दिवस मनाने' जा रहे हैं। वाड्रा ने कहा 'भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।" 

उन्होंने कहा "जिन्होंने संविधान लागू होने का विरोध किया, संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया, अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया, वे नकारात्मक राजनीति वाला 'संविधान हत्या दिवस' मनाएंगे ही, इसमें आश्चर्य कैसा।" 

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल को और दीं शक्तियां 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें