कासगंज: पौध रोपण कर की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना

कासगंज: पौध रोपण कर की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना

कासगंज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में गांव कल्यानपुर स्थित विद्यालय में पौध रोपण किया गया। जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने फूल, फूल, औषधि के पौधे लगाए। उनके पोषण का संकल्प लिया। तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। 

संतोष यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी का होगा। प्रदेश में पीडीए नारे के साथ सपा की सरकार बनेगी। पौध रोपण के बाद केक काटा गया और विद्यार्थियों को बूंदी वितरित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, इंजीनियर नीरज यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रिंकू महाजन, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश यादव, विशाल कश्यप, विनोद बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: DM ने संचारी रोग नियंत्रण जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना