आज का राशिफल। 30 जून, 2024

आज का राशिफल। 30 जून, 2024

मेष

आज अपने काम का भरपूर आनंद उठाएंगे। आपके व्यवहार की शालीनता की लोग प्रशंसा करेंगे। आप ऑनलाइन शॉपिंग में काफी व्यस्त हो सकते हैं। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है।

वृष

आज कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवाएं। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। राजनीतिक लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। परिस्थितियों पर तुरंत क्रोधित होने के बजाय उसे शांति से निपटाएं।

मिथुन

आज युवाओं को जॉब के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रुकी हुई डील होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में काफी भाग्यशाली रहेंगे। अपनी बातों से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

कर्क

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आप किसी कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे भाई से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की संभावना है।

सिंह

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। बुजुर्ग लोगों का अपमान न करें। आप कुछ नया सीखने की इच्छा रखेंगे। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च हो सकता है। अति आत्मविश्वास से बचें।

कन्या

आज बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र गण आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला

आज साझेदारी में नए व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक

आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करें। यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी रखनी होगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।

धनु

आज बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। आपको बातचीत के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है। अप्रत्याशित खर्चो में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है।

मकर

आज रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी।

कुंभ

आज जीवनशैली में नयापन आएगा। मार्केटिंग संबंधी कारोबार में उचित लाभ होगा। आप किसी वेबसीरीज का आनंद उठा सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।