आज का राशिफल | 18 मार्च 2025
.jpg)
मेष
आज नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
वृष
आज सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें। युवा प्रेम संबंधों के ऊपर काफी समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज अपनी पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाए रखें। धन की कमी के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज आप काफी खुश रहेंगे। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिए। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाने से बचें। संतान के विवाह की परेशानी दूर होगी।
सिंह
आज आपकी विचारधारा काफी सुलझी हुई और सकारात्मक रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी जन से अपने मन की बात कह सकते हैं। पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की जरूरतों के लिए नया सामान खरीद सकते हैं।
कन्या
आज व्यवसाय में आपको पारदर्शिता रखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। विदेश यात्राओं से आपको लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मधुर होंगे।
तुला
आज नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों की गलतफहमी दूर होगी।
वृश्चिक
आज राजनेताओं की प्रतिष्ठा गिर सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का फोकस कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा।
धनु
आज आपको काफी ज्यादा काम करना पड़ेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।
मकर
आज आपके उलझे हुए काम आज सुलझ सकते हैं। अपनी नौकरी से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेन्स से जुड़े हुए मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें।
कुंभ
आज धार्मिक चिन्तन के लिए दिन बेहद अनुकूल है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर काफी सजग रहेंगे।
मीन
आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। कुछ लोग आपको भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। गूढ विद्याओं का अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।