बहराइच: हाथ में गोला दगने से दूल्हे के भाई समेत दो झुलसे

सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बहराइच: हाथ में गोला दगने से दूल्हे के भाई समेत दो झुलसे

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर क्षेत्र में आई बारात में गोला दगने से दूल्हे का सहबाला भाई और एक अन्य किशोर झुलस गया। दोनों को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलुवापुर से पयागपुर थाना क्षेत्र के रजवापुर के नौवनपुरवा गांव में बुधवार को बारात आई। जिसमें निकाह कार्यक्रम के दौरान दूल्हे का छोटा भाई मोहम्मद रफीक और एक अन्य ने गोला दागना शुरू कर दिया।

गोला दगाते समय दूल्हे के भाई और एक अन्य किशोर के हाथ में गोला दग गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हे के चाचा साकिरअली ने बताया कि हाथ में गोला दगने से हाथ के चीथड़े उड़ गए हैं। डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दो किशोर चपेट में आए हैं। लेकिन दूल्हे के भाई की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें:-देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का अहम योगदान: सीएम योगी