आज का राशिफल। 27 जून, 2024

आज का राशिफल। 27 जून, 2024

मेष

आज कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं।

वृष

आज व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। संतान पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। आप कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर संभावना बन सकती है।

मिथुन

आज बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको उधार लेने से बचना चाहिए। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति कुछ रूखा सा हो सकता है।

कर्क

आज असंतुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है तो मित्रों से आपको काफी सहायता मिल सकती है।

सिंह

आज अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं।

कन्या

आज दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है। उतावले व्यवहार से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला

आज आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिए। अधूरा कार्य छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी। आपको परिवार के साथ समय अवश्य व्यतीत करना चाहिए। नई योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज वैवाहिक जीवन में संवादहीनता न होने दें। पैतृक संपत्ति के विवादों को लेकर शांति बनाए रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिए।

धनु

आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गई यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगे।

मकर

आज रचनात्मक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। धन के अभाव के कारण जो काम रुके थे, वो शुरू हो सकते हैं।

कुंभ

आज भूमि क्रय-विक्रय संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं।

मीन

आज गूढ़ विषयों को लेकर नए अनुभव प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में आपको निर्णय नहीं लेना चाहिए। मन में अनावश्यक विचारों के कारण तनाव हो सकता है। समाज में सम्मानित लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। आलस्य के कारण आप कुछ अच्छे अवसर चूक सकते हैं।