कासगंज: झमाझम बारिश से झुलसा देने वाली गर्मी से मिली राहत, जलभराव से लोग परेशान

कई निचली बस्तियों में जलभराव से बड़ी दुश्वारियां, बारिश से किसानों ने भी महसूस की राहत  

कासगंज: झमाझम बारिश से झुलसा देने वाली गर्मी से मिली राहत, जलभराव से लोग परेशान

कासगंज, अमृत विचार। बीते लंबे समय से झुलसा देने वाली गर्मी से आमजन जीवन अस्तव्यस्त था। लोग बारिश के लिए आससान की ओर निहार रहे थे। शनिवार को दोपहर बाद यकायक आसमान पर बादल छा गए, काली घटनाएं घिर आयी। देखते ही देखते बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश के साथ लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। निचली बस्तियों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन यह बारिश किसानों के लिए राहत भरी रही है। खेतों में सूख रही फसल को जीवन मिला है। 

शनिवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख थे। जमीन से लेकर आसमान तक तप रहा था। लोग गर्मी से व्याकुल घरों में कैद होकर रह गए थे। विद्युत की कटौती लोगों के लिए और परेशान कर रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक सूरज की बादलों की कोख में जा छिपे। बदरौटी छा गई। देखते ही देखते काली घटाएं घिर आयी। तेज धूल भरी हवाएं चलने लगी। कुछ ही पल में आसमान से बूंदों के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग घंटे तक झमाझम बारिश हुई। 

लोगों ने बदन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन निचली बस्तियों के लिए यह बारिश परेशानी का सबब बनी। बस्तियों में जलभराव हो गया। लोगों को मुसबीतों का सामना करना पड़ा। जबकि किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। निजी श्रोतों से फसलों को सिंचाई कर रहे किसानों के लिए एक सिंचाई को फायदा हुआ है।

बारिश में बच्चों ने की मौजमस्ती 
मौसम की यह पहली बारिश थी। तेज बारिश में बच्चे घरों की छतों पर पहुंच गए। बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बारिश की मस्ती में डूबे नजर आए। छतों पर पहुंचे बच्चों और बड़ों ने बारिश के पानी में नहाकर मौजमस्ती की। दिन रही मौसम की मार के बाद बारिश से नहाए बच्चों ने गर्मी से राहत महसूस की। 

यह बारिश किसानों के लिए वरदान है। धान की रोपाई अच्छे से होगी। जिन खेतों की जोताई नहीं हुई है उनकी जोताई अच्छे से हो जाएगी। सभी फसलों के लिए यह बारिश लाभकारी है। किसानों को फायदा है- डा. राजकुमार सिंह, सेवानिवृत्त कृषि विशेषज्ञ।

ये भी पढ़ें- कासगंज: मानपुर नगिरया में बंगाली क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई