बदायूं: खेलते समय गंगा में बही चप्पल, निकालने गया बालक डूबा...परिवार में कोहराम
बदायूं, अमृत विचार: थाना उसहैत क्षेत्र के गांव जटा निवासी एक बालक गंगा किनारे खेल रहा था। उसकी चप्पल निकलकर गंगा के पानी में बह गई। बालक ने चप्पल निकालने के लिए गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देखकर ग्रामीणों ने गंगा में छलांग लगा दी। तकरीबन दो घंटे तलाशने के बाद बालक को बाहर निकाल लाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव जटा निवासी आस मोहम्मद मजदूरी करते हैं। गांव के पास अटैना गंगा घाट है। गंगा गांव के पास से बह रही हैं। शुक्रवार को आस मोहम्मद का बेटा करीस खान (12) अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए वह गंगा के पास पहुंच गया। बच्चे गंगा किनारे खेलने लगे। इसी दौरान करीस खान की चप्पल गंगा में बहने लगी।
करीस खान चप्पल निकालने के लिए गंगा में भीतर घुस गया। वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। वह बहता हुआ आगे चला गया। उसे गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद बच्चों ने शोर किया। ग्रामीण गंगा में घुसे। करीस खान की तलाश की। लगभग दो घंटे के बाद बच्चे का शव बाहर निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें- बदायूं: शराब के नशे में पत्नी को पीटा, फिर फंदा लगाकर दे दी जान